चुनाव से पहले वोट बैंक पर नजर- बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजनीतिक दलों की बड़े आयोजनों की तैयारी
न्यूज़ डेस्क :
विधानसभा चुनावों के पहले दलित वोट बैंक को साधने की रणनीति के तहत राजनीतिक दल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 14 अप्रैल को महू में होंगे, वहीं पार्टी आष्टा में बड़ा दलित सम्मेलन करेगी। इसके अलावा भोपाल सहित सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी पूरे महीने जयंती से जुड़े आयोजन कर रही है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के मुताबिक पार्टी ज्योतिराव फुले और डॉ. अंबेडकर की जयंती पर अप्रैल के पूरे महीने जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम कर रही है। वहीं भीम आर्मी 14 अप्रैल को महू में अपनी राजनीतिक विंग आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और जयस नेताओं को एक मंच पर लाएगी। इसके सहारे पार्टी दलित, आदिवासी और किसानों के मुद्दे को साधने का प्रयास करेगी। पार्टी इस कार्यक्रम में बाबा साहब की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने का देने की भी पुरजोर मांग करेगी।
बसपा पूरे महीने जिला स्तर पर अंबेडकर जयंती से जुड़े आयोजन करेगी
भाजपा का ग्वालियर में बड़ा कार्यक्रम
ग्वालियर-चंबल में बिगड़े जातिगत समीकरणों के कारण भाजपा को 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। एट्रोसिटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2 अप्रैल को दंगों में 7 लोगों की मौत हो गई थी। भाजपा ग्वालियर में 16 अप्रैल को अंबेडकर महाकुंभ के नाम पर बड़ा सम्मेलन कर रही है। इसमें प्रदेशभर के बड़े दलित नेताओं को बुलाया जाएगा।
सीएम भी पहुंचेंगे महू
हर साल की तरह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महू में डॉ. अंबेडकर के स्मारक पर जाएंगे। चौहान वहां एक सभा को भी सम्बोधित करेंगे। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मुखिया कैलाश जाटव ने कहा कि मोर्चा मंडल स्तर पर 14 अप्रैल को कार्यक्रम करेगा और दलित बस्तियों में जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।
वोट बैंक पर नजर- बाबा साहेब की जयंती पर राजनीतिक दलों की बड़े आयोजनों की तैयारी
इफ्तार में पह्चे कमलनाथ
सिर्फ दलित ही नहीं, मुस्लिम मतदाता भी आने वाले विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ बुधवार को छिंदवाड़ा में एक इफ्तार भोज में शामिल हुए।



