अहिरवार समाज संघ की कार्यकारिणी विस्तार की बैठक: ब्लॉक मीडिया प्रभारी बने पवन अहिरवार युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीएस बौद्ध

लटेरी डेस्क :
अहिरवार समाज संघ भारत के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह सूर्यवंशी की मनसा अनुसार लटेरी ब्लॉक की कार्य करणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक स्तरीय कार्य करणी का पुनर्गठन किया गया। पवन अहिरवार को लटेरी ब्लॉक मीडिया प्रभारी और युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सीएस बौद्ध को बनाया गया है।
उल्लेखनीय की कुछ वर्षों से लटेरी ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया था सिर्फ पहलवान सिंह प्रभाकर ही अध्यक्ष के रूप में कार्य देख रहे थे उन्हें की अध्यक्षता में संभाग मीडिया प्रभारी विनोद अहिरवार, बबलू अहिरवार जिला अध्यक्ष, मोहन मांड़रे जिला महासचिव बैठक में शामिल हुए।

ब्लॉक कार्यकरणी में इन्हें मिली जिम्मेवारी
ब्लॉक अध्यक्ष पहलवान सिंह प्रभाकर की अनुशंसा पर गुलाब सिंह अहिरवार को लटेरी ब्लॉक का उपाध्यक्ष बनाया है उनके साथ रंधीर सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है कोषाध्यक्ष संतोष भास्कर, ब्लॉक मीडिया प्रभारी पवन अहिरवार , व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू अहिरवार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की सीएस बौद्ध, महासचिव लालचंद अहिरवार, अमर सिंह, कालूराम अहिरवार, गुमानी, बाबूलाल, लालाराम, और फूल सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही ग्रामीण मीडिया प्रभारी हरि सिंह अहिरवार को बनाया है, मजदूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद पेंटर होंगे। महिला प्रकोष्ठ में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सरोज बाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है संयुक्त सचिव सुंदरलाल अहिरवार रहेंगे।

इनके साथ ही संगठन में ब्लॉक स्तर के सचिव के रूप में अरविंद, संजू , करण , मुकेश, जंडेल सिंह, धर्मेंद्र अहिरवार रहेंगे और संयुक्त सचिव के पद पर सुंदरलाल, करण सिंह, बंसीलाल, कल्पेश, संतोष, श्याम सुंदर, सोनू, और देवी प्रकाश अहिरवार को जिम्मेदारी दी गई है।
सभी पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत सत्कार कर बधाई दी इससे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के छायाचित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का वक्ताव
जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार ने बताया हैं कि ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर समाज के पिछडे व्यक्तियों को जागरूक बनाकर शिक्षा और रोजगार से जोड़ना है आगे हमारी रूपरेखा है कि हर एक ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य करणी बनाई जाए।
महासचिव मोहन मांडरे ने कहा कि अहिरवार समाज के व्यक्तियों पर आए दिन अन्याय अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है जबकि हमारी समाज जनसंख्या में सबसे अधिक है यह सब हमारे समाज का पूरी तरह से जागरूक नहीं होने के कारण हो रहा है यदि हमारे समाज का हर व्यक्ति जागरूक बन जाए तो वह अपनी हक अधिकारों के लिए स्वयं लड़ सकता है

ब्लॉक अध्यक्ष पहलवान सिंह प्रभाकर ने बताया कि ग्राम के हर व्यक्ति तक जागरूकता लाई जाएगी टीमें बनाकर हर गांव में व्यक्तियों को जागरूक किया जाएगा जिससे वह अपने ऊपर अन्याय अत्याचार नहीं होने दे





