विदिशा

विदिशा के सरकारी स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव: विद्यार्थियो का तिलक लगाकर किया स्वागत, फ्री में किताबें बांटी

विदिशा डेस्क :

विदिशा में मंगलवार को शासकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रवेश उत्सव के साथ ही नए शिक्षण सत्र का शुरू हो चुका है। शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया ।

जिले के सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन आज किया गया है ,प्रवेश उत्सव को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम विदिशा के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया । जिसमें विदिशा विधायक मुकेश टंडन के अलावा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश तुकाराम भरसट, जिला शिक्षा अधिकारी राम ठाकुर, एसडीएम क्षितिज शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया उन्हें तिलक लगाकर निशुल्क किताबें दी गई। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे , अपना स्वागत होता देखकर छात्राएं काफी खुश नजर आई। एक तरफ जहां पुराने बच्चे नई कक्षा में आकर खुश थे वहीं नए बच्चे पहली बार स्कूल में पहुंचकर खुश नज़र आए ।

बताया कि आज प्रवेश उत्सव के साथ ही शिक्षण सत्र शुरू हो गया है , पहले दिन स्कूल आने वाली छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया,छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। हालाकि पहले दिन बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है ,आने वाले दिनों में विधार्थियो की संख्या बढ़ जाएगी । अब स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई।

विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय का परिणाम इस बार 95 फ़ीसदी था विद्यार्थियों ने 100 फीस दी परिणाम अगले सत्र में लाने का दावा किया है, प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है हमारे शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई कमी ना हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!