विदिशा

डंफर का डाला हाई टेंशन लाइन से टकराया, बड़ा हादसा टला: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

विदिशा डेस्क :

जिले में भोपाल सागर हाईवे बाइपास पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, सड़क निर्माण के काम में लगे एक डंपर निर्माण सामग्री खाली करके आगे बढ़ रहा था। इस दौरान डंफर का डाला खुला हुआ था व ऊपर की तरफ था। इसी दौरान डाले का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

जिससे तेज चिंगारियां छूटी और डंपर के सभी 6 टायर एक-एक कर ब्लास्ट हो गए। यह नजारा देखकर डंपर चालक घबराकर नीचे कूद कर अपनी जान बचाई और बहा से भाग गया। इस हादसे में हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर नीचे गिर गया। हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया।

जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई । हादसे की जानकारी लगते ही सिविल लाइन थाना टीआई शाहबाज खान, यातायात थाना प्रभारी निरपत सिंह लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और उस रास्ते को बंद करके बहा से निकलने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया ।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि घटना के बाद टायर फटने की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी , गनीमत यह रही की हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर सड़क पर नहीं आया नही तो इसकी चपेट में आने से बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!