न्यूज़ डेस्क

पुरानी रंजिश के चलते स्कूल से लौट रही छात्रा और भाई को गोली मारी: दोनों अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ डेस्क :

छतरपुर में आपसी विवाद में एक युवक पर कट्टे से फायर कर दिया गया। गोली युवक की नाक को छूते हुए उसकी बहन के पेट में जाकर लगी। दोनों भाई-बहन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

मामला ओरछा थाना क्षेत्र के हथना गांव का है। यहां शनिवार को दक्षिणा यादव (13) पिता देशराज यादव स्कूल से आ रही थी। उसका आज पेपर था। दक्षिणा का भाई ​​रहीस यादव (19) भी छतरपुर से गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें गांव का ही रहने वाला प्रमोद अहिरवार ​​​​​​मिला। रहीस के हाथ से तेल की केन प्रमोद को लग गई। इस पर प्रमोद और रहीस में झगड़ा हुआ। जिसके बाद प्रमोद ने कट्टे से गोली चला दी। गोली रहीस की नाक को छूकर दक्षिणा की नाभि में जाकर लगी। रहीस को आंख और नाक में गंभीर चोट आई है। वह लहूलुहान हो गया। वहीं घायल छात्रा बेहोश हो गई।

पेट में कुछ लगा था, उसके बाद क्या हुआ याद नहीं

घायल दक्षिणा ने बताया कि मैं स्कूल से आ रही थी, तभी भाई और प्रमोद की लड़ाई हुई। फिर वहां एक दीदी थी, मैंने उससे कहा कि दीदी पेट में कुछ लग गया है। इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनोज चौधरी का कहना है कि मशीन से चेक करने पर ऐसा लग रहा है कि गोली आंतों को चीरते हुए ऊपर की तरफ धंस गई है। आंत 99 प्रतिशत डैमेज हुई है।

रहीस का आरोपी से पुराना विवाद था

घायल भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि आरोपी और रहीस का पहले भी विवाद हुआ था। आज उसने गोली मार दी। एसपी अमित सांघी ने बताया कि आरोपी प्रमोद दिल्ली से गांव आया था। उसने युवक पर कट्‌टे से फायर किया। गोली छात्रा को लगी है। पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!