न्यूज़ डेस्क

आम आदमी पर फिर महंगाई की मार, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर भी 350 रुपए महंगा

न्यूज़ डेस्क :

मार्च के पहले दिन यानी बुधवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है।

दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा, जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम एक मार्च से ही लागू होंगे। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!