मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने शुरू की वादा निभाओ यात्रा: बेलास गांव में होगा समापन

राजगढ़ डेस्क :

राजगढ़ में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ यात्रा का शुक्रवार को छठवां दिन है। आज दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए गांव में नुक्कड़ सभा करेंगे।

दरअसल, शुक्रवार को सुबह 9 बजे ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलेहपुरा से दिग्विजय सिंह में अपनी वादा निभाओ पदयात्रा शुरू कर दी है, जो सालरियाखेड़ी, हासरोद, बोरदा, गोवर्धनपुरा, गिदोरहाट, मानकी, भगोरा से होते हुए बेलास गांव पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा- विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश कि जनता से किए गए वादे किसानों का गेंहू 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे और लाडली बहनों को 3000 रुपए प्रति माह देंगे, गैस का सिलेंडर 400 रुपए में देंगे, लेकिन यह सब वादे खोखले ही हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!