विदिशा

साइबर क्राइम जागरूकता: पुलिस ने बताया अनचाहे मैसेज को लाइक या फॉलो करना नहीं करना

विदिशा डेस्क :

विदिशा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्कूल माधवगंज टीला खेड़ी में साइबर क्राइम जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को ड्राइंग के माध्यम से साइबर क्राइम के होने वाले अपराधों के विषय में चित्रांकित कर बच्चों को समझने का प्रयास किया गया जिसमें सभी बच्चों ने ड्राइंग के माध्यम से अपने-अपने विचार को चित्रांकित करने का कार्य किया गया कार्यक्रम में पुलिस विभाग एवं जनसाधारण संस्था के माध्यम से आयोजन किया गया था कार्यक्रम में जब पुलिस विभाग से डीएसपी विदिशा ज्योति शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव संजय नामदेव एवं उनके साथी तथा जन साहस संस्था विदिशा से कमलेश पांडे, माखन सिंह साम्बर , प्रियंका विश्वकर्मा, नीलू कंडेरे, एवं स्कूल स्कूल प्राचार्य मीणा तोमर तथा समस्त महिला पुरुष स्टाफ उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों से प्रश्न उत्तरी कार्यक्रम किया गया।

जिसमें बच्चों ने उसके सही जवाब दिए एवं प्रश्नों के जवाब को समझा कार्यक्रम में कुल हाई स्कूल और माध्यमिक शाला के 90 बच्चों ने भागीदारी किया इसमें सभी बालक और बालिकाओं ने साइबर क्राइम ना हो इसके लिए उन्हें बचाने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया जैसे जैसे व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम ईमेल इस्तेमाल करने के पहले रखी जाने वाली सावधानियां को बारी-बारी से समझाएगा किस तरह अनचाहे मैसेज को लाइक या फॉलो करना नहीं करना किस तरह के मेल को देखना किस तरह का मेल सुरक्षित होता है किस तरह के मैसेज को जवाब देना नहीं देना जिससे सभी का जीवन सुरक्षित रहे सुरक्षित क्लिक क्लिक सुरक्षित जीवन का नारा दिया गया कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया

Related Articles

error: Content is protected !!