
आनंदपुर डेस्क :
मंगलवार के दिन ग्राम खेर खेड़ी कला से पिंड भरकर बूढ़ा खेड़ा वाले हनुमान जी महाराज के दर्शन किया।
इस अवसर पर पिंड भरने वाले भक्त राहुल बघेल ने बताया कि रविवार के दिन दहलान में बैठे हुए दोस्तों से बातें कर रहे थे तभी मन में ख्याल आया कि सावन के महीने में पिंड भरकर क्यों ना इस बार बुढ़ाखेड़ा वाले हनुमान जी के दर्शन किए जाएं, दोस्तों में सहमति बनी और आज मंगलवार को हम तीनों दोस्त हमारे गांव खेरखेड़ी कलां से बुढ़ा खेड़ा वाले हनुमान मंदिर तक पिंड पर दर्शन करने जा रहे हैं इस दौरान दो किलोमीटर के रास्ते में हमें लगभग 5 घंटे का समय लगेगा। हम तीनों दोस्त सुबह 4:00 बजे से पिंड भरने निकले थे और 9:00 बजे तक दर्शन कर लेंगे।

और बुढ़ा खेड़ा वाले हनुमान जी महाराज से प्रार्थना करेंगे कि क्षेत्र में की बारिश हो और सोयाबीन की फसल अभी जैसी दिख रही है, वैसी ही आ जाए। क्योंकि इस समय आनंदपुर क्षेत्र में वैसी बारिश नहीं हुई जैसे पिछली बार हुई थी।



