इंदौर

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने विरोध में कांग्रेस ने लगाए अनूठे पोस्टर, रीगल पर प्रदर्शन: मुंह पर ताला लगाकर बैठी कांग्रेस नेत्रियां

इंदौर डेस्क :

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त के विरोध में कांग्रेस लगातार इंदौर में अलग अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जहां कई जगह इसके विरोध में पोस्टर लगाए है वहीं कांग्रेस रीगल तिराहे पर प्रदर्शन भी करने जा रही है। कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह प्रदर्शन में महिला कांग्रेस नेत्रियां मुंह पर ताला लगा कर बैठी हैं और हाथों में पोस्टर लेकर विरोध जता रही हैं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर रही है। विकास की बात नहीं कर रही। भदौरिया ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूर कर ही है। हमारे नेता को असंवैधानिक तरीके से संसद से बाहर किया गया है। एक बार हाईकमान का आदेश आने दो, फिर देखो कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर की फ़िजा बदल देंगे।

सोमवार सुबह शहर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पोस्टर लगा कर अपना विरोध जताया। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल,सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा सुनाई, 1 माह का समय भी दिया। मगर भाजपा ने ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए दिए गए 1 महीने के समय को भी दर किनार करते अडानी मुद्दे को उठाने पर प्रधानमंत्री जी की नाराजी के चलते उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके विरोध में आज शहर में रीगल,राजवाड़ा,छावनी में कांग्रेस ने लगाए अनोखे पोस्टर लगाए, जिसमें अडानी को अलादीन बताया ओर भाजपा को चिराग का जिन्न। पोस्टर पर लिखा है कि अडानी चिराग से निकले जिन्न जो की भाजपा सरकार है,उसे कह रहे है,जाओ राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दो,भाजपा रूपी जिन्न कहता है,जो हुकुम मेरे आका।

रीगल तिहारे पर प्रदर्शन

इधर, सोमवार सुबह कांग्रेस शहर के रीगल तिराहे पर प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी कांग्रेसजन से की है। प्रदर्शन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं को 10 बजे का समय दिया गया है। प्रदर्शन लगभग 10.30 बजे से शुरू होगा। मंच से ही कांग्रेस नेता अपनी अपनी बात रखेंगे और विरोध जताएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!