विदिशा डेस्क :
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सराटिया को डिजिटल रिकार्ड संधारण के कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्यों के संपादन पर आज मंगलवार 18 जुलाई को पुरस्कृत किया गया है।
भारत सरकार द्वारा डिजीटल इंडिया लैंड रिकार्ड माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत विदिशा जिले में शत प्रतिशत डिजीटल रिकार्ड संधारण होने पर विदिशा जिला भूमि सम्मान पुरस्कार (प्लेटिनम ग्रेड सर्टिफिकेट) के लिए चयनित हुआ था।