
विदिशा डेस्क :
भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडन के पक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 14 नवंबर को शाम 7.30 बजे माधवगंज चौराहा विदिशा में एक विराट जनसभा को संबोधित करेंगे । सीएम की सभा को लेकर एक दिन पहले सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने विदिशा पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। विदिशा विधानसभा में भाजपा के मीडिया प्रभारी सचिन ताम्रकार ने बताया कि भाजपा की आमसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।



