इंदौर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंदौर में निकाली तिरंगा यात्रा, सीएम शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल

इंदौर डेस्क :

शुक्रवार को शिवराज सिंह चौहान हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल होने इंदौर पहुंचे। साढ़े पांच बजे के करीब शुरू हुई। यात्रा का मार्ग राजमोहल्ला से राजबाड़ा तक रखा गया था। राजबाड़ा पहुंचने पर शिवराज के समक्ष कलाकारों ने बैंड और लेझिम की धुन पर प्रस्तुति दी। इस बीच लगातार बारिश के बावजूद यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सीएम बोले; इंदौर अद्भुत शहर राजबाड़ा पर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए सीएम बोले, मैं इंदौर को प्रणाम करता हूं। यह अद्भुत शहर है। आज मैंने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा में शहर की सड़कों पर जनता का सैलाब देखा, जिनके हाथ में तिरंगा, होठों पर भारत मां की जय का नारा और दिल में देशभक्ति का संकल्प था। मुख्यमंत्री ने कहा, आज देश के लिए मरने की नहीं जीने की जरुरत है। देश के लिए कुछ करने की जरुरत है। हर घर तिरंगा फहराना है। इस अभियान से कोई ना छूटे।

बंबई बाजार में मुस्लिम समाज ने लहराया तिरंगा

तिरंगा यात्रा राजमोहल्ला से शुरू होकर जवाहर मार्ग होते हुए राजबाड़ा पहुंची। इससे पहले राजमोहल्ला पर बने मंच से सीएम सहित अन्य नेताओं ने वंदे मातरम गाया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता और जनता जय श्रीराम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाती रही। डीजे पर लगातार देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले शिवराज ने कहा कि आज कोई नेता नहीं सिर्फ तिरंगा हाथ और साथ में होगा। यात्रा जब बंबई बाजार पहुंची तो मुस्लिम समाज के लोगों ने मंच से तिरंगा लहराकर सीएम का इस्तकबाल किया। इस दौरान भारी फोर्स तैनात रहा।यात्रा तीन विधानसभाओं से होकर गुजरी। यात्रा राज मोहल्ला चौराहा से शुरू होकर मालगंज, नृसिंह बाजार, बंबई बाजार चौकी, गुरुद्वारा इमली साहब चौराहे से होते हुए राजबाड़ा पहुंची। तिरंगा यात्रा की शुरूआत सबसे पहले एक नंबर विधानसभा स्थित राजमोहल्ला से हुई।

यहां तिरंगा हाथ में लेकर शिवराज सिंह चौहान पार्टी कार्यकर्ता और जनता के बीच पहुंचे। यहां से चार नंबर विधानसभा में जवाहर मार्ग पर होते हुए यात्रा तीन नंबर विधानसभा में राजबाड़ा पहुंची।तिरंगा यात्रा को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी उज्जैन से इंदौर पहुंचे। राव गुरुवार रात वह इंदौर आ गए थे। शुक्रवार सुबह उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। जिसके बाद ढाई बजे इंदौर लौट आए। तीन विधानसभा में पांच नेता तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सुबह से ही जुट गए थे। जिसमें सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड,आकाश विजयवर्गीय के साथ एक नंबर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और उनके कार्यकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारी थी। वही पार्टी के अन्य नेता भी इस यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!