मध्यप्रदेश

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री: केंद्र से मिलेंगे 5727 करोड़ अतिरिक्त

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय कर के हिस्से के अतिरिक्त किश्त के रूप में प्रदेश को 5,727 करोड़ रुपए मिल गए हैं। यदि यह राशि तुरंत मिल जाती है तो अगले सप्ताह मप्र को 2000 करोड़ का कर्ज नहीं लेना होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसी के साथ यह मंजूरी मिली। बता दें कि केंद्र सरकार में टैक्स कलेक्शन 15% बढ़ गया है।

अतिरिक्त किश्त इसी वजह से मिली है। मप्र को 2023-24 में केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी का 80 हजार करोड़ मिलना है। यह 14 किस्तों में मिलता। शुक्रवार को अतिरिक्त ​किस्त मिली है। मप्र को दिसंबर 2023 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों के 5727.44 करोड़ मिलेंगे। नववर्ष, सामाजिक कल्याण के काम और बुनियादी ढांचागत विकास के लिए 72,961.21 करोड़ रुपए की कर हस्तांतरण राशि की अतिरिक्त किस्त को केंद्र ने मंजूरी दी है।

पीएम से मध्यप्रदेश के विकास, प्रगति और जनहित की योजनाओं पर चर्चा

पीएम से मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहे। इसके बाद डॉ. यादव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई नेताओं से भी मिले।

पार्टी की बैठक में शामिल हुए वीडी-हितानंद : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!