विदिशा

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना: प्रदेश में 17वां व संभाग में दूसरे स्थान पर विदिशा

विदिशा डेस्क :

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना तहत विदिशा जिला प्रदेश में 17 वां एवं संभाग में दूसरे स्थान पर है की जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि लाड़ली बहना योजना अंतर्गत विदिशा जिले की समस्त जनपद पंचायतों व नगरीय निकाय क्षेत्रों में हर स्तर पर कार्यों का क्रियान्वयन जारी है। पंचायतों व नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में आयोजित कैंपों के माध्यम से महिला आवेदकों के ऑन लाइन आवेदन फार्म दाखिल कराए जाने की प्रक्रिया क्रियान्वित है। आयोजित शिविरों की प्रतिदिन मानिटरिंग की जाकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत विदिशा जिले में आज मंगलवार की सायं चार बजे तक एक लाख 85 हजार 235 महिला आवेदको के द्वारा अब तक ऑन लाइन आवेदन दाखिल किए जा चुके है। सर्वाधिक आवेदन जनपद पंचायत बासौदा में 27156 महिला आवेदको के द्वारा अब तक ऑन लाइन आवेदन दर्ज कराए है जबकि सबसे कम नगर परिषद शमशाबाद में 1685 आवेदन जमा हुए है इसके अलावा ग्यारसपुर में 18042, कुरवाई में 19512, लटेरी में 18294, नटेरन में 21563, सिरोंज में 23419 तथा विदिशा जनपद पंचायत में 19563 महिलाओं के द्वारा आवेदन दाखिल किए गए है इसी प्रकार जिले की निकाय क्षेत्रों में दाखिल किए गए आवेदनों का ब्यौरा इस प्रकार से है बासौदा में 9474, सिरोंज में 6828, विदिशा में 14457, नगर परिषद कुरवाई 2639, लटेरी में 2603 आवेदन दाखिल हुए है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!