विदिशा

बग्गी पर सवार हुई लाड़ली बहनें: सारथी बने विधायक

सिरोंज डेस्क :

बारात की तरह रंगारंग विद्युत सज्जा और आतिशबाजी। रथनुमा दो बग्घी। जिन पर महिलाएं सवार थीं। सारथी थे विधायक उमाकांत शर्मा और अन्य भाजपा नेता। बारात में ढोल की धुन पर नारे लगाती महिलाएं चल रही थीं। शनिवार रात को ये नजारा मुख्य बाजार में दिखाई दिया। दरअसल सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने लाड़ली बहना योजना से खुश महिलाओं के लिए खुद अपने स्तर पर ये आयोजन किया था।

दो किमी का पैदल सफर तय कर महिलाओं की ये शोभायात्रा पंचकुईयां स्थित शीतला माता मंदिर पर पहुंची। जहां सभी महिलाओं को पोहा, लड्डू और बालुशाही का नाश्ता करवाकर बुलउआ के बताशे और लड्डू भी वितरित किए गए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!