विदिशा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के चलते विदिशा में यातायात व्यवस्था में बदलाव: 7 से 13 अप्रैल तक चलेगी भागवत कथा

विदिशा डेस्क :

विदिशा में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं, यह कथा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगी जिसमें 2 दिन दिव्य दरबार का आयोजन भी किया गया है। बागेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा को लेकर जहां आयोजकों ने तैयारियां की है तो वहीं प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है । तो वहीं आयोजन स्थल के पास से गुजरने वाले हाईवे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी की है।

भागवत कथा में आने वाली लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर की गई है। इसके साथ ही यातायात के रूट को भी परिवर्तित किया गया है।

कथा स्थल में आने वाले समस्त वाहनों बस, ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन के लिए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

कथा स्थल पहुंच मार्ग व्यवस्था

  • भोपाल, रायसेन की ओर से आने वाले समस्त वाहन अग्रवाल एकेडमी होते हुए पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
  • सागर की ओर से आने वाले समस्त वाहन मिर्जापुर बायपास होते हुए पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
  • राजगढ़, सिरोंज, शमशाबाद, करारिया की ओर से आने वाले समस्त वाहन विवेकानंद चौराहा से अग्रवाल एकेडमी होते हुए बाइपास से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।

शहर की ओर से आने वाले वाहनों का रूट

  • बस स्टैंड, नीमताल, रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन दुर्गानगर से अशीष मंगल वाटिका होते हुए पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।
  • माधवगंज, पीतलमील की ओर से आने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन अहमदपुर (अंबेडकर) तिराहा होते हुए अहमदपुर बायपास पार्किंग स्थल पहुंचेंगे।

ड्रॉप एंड गो व्यवस्था

विदिशा नगर में सभी प्रकार के सवारी तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए ड्रॉप एंड गो व्यवस्था तुलसी गार्डन अहमदपुर रोड एवं आशीष मंगल वाटिका पर की गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!