
भोपाल डेस्क :
प्रदेश में माैसम ने फिर करवट ली। भोपाल में शनिवार तड़के 3:00 बजे के बाद तेज बारिश हुई। 46 किमी की रफ्तार से आंधी चली। सुबह 8:30 बजे तक 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 8 जिलों में ओले गिरे। प्रदेश के 20 जिलों के 56 शहरों-कस्बों में बारिश हुई। भोपाल में 96 घंटे बाद दूसरी बार ऐसा हुआ। ओरछा में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी हवा अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इसी से बादल बन रहे, बारिश हो रही है।
ओरछा के लाड़पुर में बिछे ओले…
यहां गिरे ओले : मंदसौर, श्योपुर कला, मुरैना, दतिया, गुना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़।
आज भी बारिश संभव : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार-रविवार को बारिश की संभावना है।