मध्यप्रदेश

पीएम मोदी की चुनावी सभा आज शाजापुर में: आगर, उज्जैन और शाजापुर जिले के प्रत्याशी भी आएंगे, ट्रेफिक रूट डायवर्ट

न्यूज़ डेस्क :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार को) शाजापुर आएंगे। वे यहां शहर के बापू की कुटिया के पास ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित कर भाजपा के लिए वोट मांगेगे। पीएम मोदी की आमसभा के लिए पूरी तैयारी हो गई हैं। मोदी की इस सभा को मालवांचल में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की दिशा में बड़ी कोशिश माना जा रहा है। मोदी की रैली को लेकर यातायात पुलिस ने आज के लिए शहर में कई रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।

पता चला है कि मोदी के साथ मंच पर उज्जैन जिले के 7, आगर जिले के 2 और शाजापुर जिले के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा संगठन के अनुसार, सभा में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। हालांकि कुर्सियां 40 हजार ही लगाई गई हैं। वहीं, सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी और सुरक्षा एजेंसियों हेलीपैड और सभा स्थल पर निगरानी कर रही हैं।

ट्रेफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के कारण मंगलवार के लिए यातायात पुलिस शाजापुर ने रोड डायवर्ट, नो व्हीकल जोन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया गया है, जो सुबह 8 बजे से लागू हो जाएगा।

यातायात प्लान के अनुसार

  1. शाजापुर शहर तथा बेरछा तरफ से इंदौर-मक्सी की ओर जाने वाले सामान्य वाहन चालक शहर के आंतरिक मार्गों का उपयोग कर टंकी-धोबी चौराहा होते हुए टूकराना जोड़ अथवा बिजाना रोड, गिरवर रोड से प्रवेश कर सीधे NH-52 का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगें।
  2. इंदौर-मक्सी की ओर से शाजापुर शहर में आने वाले सामान्य वाहन चालक के लिए जेल तिराहे की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा। सामान्य वाहन चालक गिरवर रोड, बिजाना जोड़ का उपयोग कर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। केवल कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग–P8 (मुकेश राठोर कालोनी), P9 (कप्तान कालोनी), P11 (भुवन स्कूल) में वाहन पार्क कर सकेंगे।
  3. इंदौर–मक्सी की ओर से शाजापुर शहर मे आने-जाने वाली यात्री बसें करेडी नाका-दुपाडा तिराहा से शहर में प्रवेश व निर्गम कर सकेंगी।
  4. सारंगपुर की ओर से कार्यक्रम में आने वाले समस्त (बस / कार) वाहन चालक NH-52 से सीधे भेरु डूंगरी जोड़, केन्द्रीय विध्यालय के पास से पार्किंग – P12 (अजाक थाने के पास) वाहन पार्क कर सकेंगे।
  5. शाजापुर शहर से सारंगपुर की ओर जाने वाले सामान्य वाहन चालक आंतरिक मार्गों का उपयोग करते हुए टंकी – धोबी चौराहा होते हुए टूकराना जोड़ से अथवा बिजाना रोड, गिरवर रोड का उपयोग करके भी सीधे NH -52 पर प्रवेश कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगें।
  6. बापचा लोंदिया मार्ग से कार्यक्रम
  7. स्थल बापू की कुटिया की ओर आने-जाने वाले समस्त वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस ओर से आने वाले वाहन चालक कार्यक्रम स्थल हेतु मुलीखेड़ा मार्ग नहर के पास होते हुए कार्यक्रम स्थल अथवा शहर की ओर जा सकेंगे।
  8. बेरछा रोड से कार्यक्रम में आने वाली बस / कारें ट्राफिक पाइंट- दुपाडा तिराहा होकर पार्किंग स्थलों P1 (स्टेडियम ग्राउंड), P3 (honda शोरूम के पास लालघाटी), P4 (निधि वन के पास लालघाटी), P5 (शनि मंदिर के पीछे लालघाटी) पर पार्क की जा सकेगी।
  9. आगर तरफ से कार्यक्रम में आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल – P1 (स्टेडियम ग्राउंड), P2 (वरदान हॉस्पिटल के सामने) P3 (honda शोरूम के पास लालघाटी), P4 (निधि वन के पास लालघाटी), P5 (शनि मंदिर के पीछे लालघाटी) में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
  10. बेरछा तरफ से आने वाली यात्री बसे पुरानी सब्जी मंडी, टंकी चौराहा से संचालित की जाएगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!