मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS- अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत: एक घायल को अस्पताल में किया भर्ती

न्यूज़ डेस्क :

सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत टुरिया और खवासा के बीच एक सड़क हादसा हो गया। इसमे एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पेंच टाइगर रिजर्व के पास टुरिया गए दो युवक वापस लौट रहे थे। जब वह कुरई और खवासा के बीच पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घटना के बाद कुरई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। किस कारण से यह हादसा हुआ, उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया का कहना है कि कुरई और खवासा के बीच कार एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई तथा एक घायल हुआ है। मृतक का नाम सागर अग्रवाल (26) और विनायक अग्रवाल घायल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!