मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़- झोलाछाप घर पर ही कर रहा था ऑपरेशन: महिला का पेट खोला, आंतें बाहर आईं, मौत, बहू को घर से बाहर भेजा

न्यूज़ डेस्क :

मऊगंज जिले में झोलाछाप ने महिला का पेट खोल दिया। गर्भाशय से आंतें बाहर आने के कारण उसकी मौत हो गई। वह महिला के घर पर ही उसके पेट का ऑपरेशन कर रहा था। इस दौरान महिला की मौत हो गई तो आरोपी कैंची-ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया। गुरुवार को पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

मामला हनुमना थाना इलाके के उकसा कोठार गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। वह 16 अगस्त की शाम को भी महिला के घर पहुंचा। उसने उसकी बहू को कमरे से बाहर कर दिया। जब महिला की सांसें रुक गईं तो उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया।

बहू के अलावा घर पर और कोई नहीं था
हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि दुआसिया साकेत (65) को पेट संबंधी तकलीफ थी। जिस समय आरोपी ने उनका ऑपरेशन किया, तब घर पर बहू ही थी। महिला की बहू की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले को संदिग्ध मानते हुए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। SDOP मऊगंज इंद्राज सिंह ने निरीक्षण किया।‌

घर के बाकी लोग बाहर गए हुए थे..
ग्रामीणों ने बताया कि घर में सास और बहू ही रहती थीं। बाकी लोग मजदूरी करने बाहर चले गए थे। घटनास्थल के पास खाट पर मृतका के शरीर से आंतें बाहर निकली हुई थी। चादर खून से लथपथ मिली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे
हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आरोपी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!