मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS- मालगाड़ी के इंजन में लगी आग; सिंगरौली में तीन मंजिला इमारत में आग से 8 झुलसे

सागर के बीना में मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। घटना शनिवार शाम को सेमरखेड़ी गांव के पास बीना-गुना रेलवे ट्रैक पर हुई। जिसके बाद ट्रेन वहीं खड़ी कर दी गई। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।

सिंगरौली में एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। जिसमें 8 लोग झुलस गए। उन्हें अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया है। इधर मौके पर पहुंचे दमकल के वाहन आग बुझाने में जुटे हैं।

तीन मंजिला इस इमारत के नीचे के फ्लोर पर एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। जबकि दो फ्लोर रेसिडेंशियल यूस के है। बताया जा रहा है कि इसी भाग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर, एसडीएम, एसपी, सीएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!