BREAKING NEWS- बागेश्वर धाम जा रहा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो ट्रक में घुसा, 7 की मौत: 6 घायल

न्यूज़ डेस्क :
छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो ट्रक में जा घुसा। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 6 घायल हैं। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया जा रहा है।
एक्सीडेंट कदारी के पास नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मृतकों में बुजुर्ग और डेढ़ साल की बच्ची शामिल हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा रेलवे स्टेशन से 13 श्रद्धालु ऑटो से बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया।

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
मां को नहीं पता बेटी और पति मौत हो गई
हादसे में डेढ़ साल की अंशिका और उसके पिता जनार्धन की भी मौत हुई है। लेकिन मासूम की मां संगीता यादव को इस बारे में नहीं बताया गया है। संगीता ने बताया, हम लखनऊ के रहने वाले हैं। बेटी अंशिका के मुंडन के लिए बालाजी (बागेश्वर धाम) जा रहे थे। साथ में पति और तीन बेटियां थीं। बेटी के मुंडन से पहले हादसा हो गया। दो बेटियां यहीं हैं, लेकिन छोटी बेटी और पति नहीं दिख रहे हैं।

इनकी हुई मौत
- प्रेम नारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर)
- जनार्दन
- मनु श्रीवास्तव
- नन्हे
- गोविंद
- लालू
- अंशिका (उम्र डेढ़ साल)।
ये घायल हुए…
- मोनू (25) पिता रामनरेश श्रीवास्तव निवासी फरीदाबाद, यूपी
- अंसीखा (8) पिता जनार्दन यादव निवासी लखनऊ, यूपी
- अनुंशका (10) पिता जनार्दन यादव निवासी लखनऊ, यूपी
- संगीता (50) पति जनार्दन यादव
- हरीश (20) पिता विनोद यादव निवासी बलरामपुर, यूपी
- रामसंही (36) पिता श्रीराम यादव निवासी बलरामपुर, यूपी



