
आनंदपुर डेस्क :
लटेरी तहसील के ग्राम काला देव में रविवार दोपहर लगभग 1:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें कोई अनजान वाहन चालक एक्टिवा गाड़ी को टक्कर मार गय। जिससे एक्टिवा पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार सीताराम प्रजापति उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी अनूपपुर तहसील सिरोंज आज रविवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अपने दो दोस्तों के साथ एक्टिवा गाड़ी से ग्राम अनूपपुर से कालदेव अपने रिश्तेदारों के यहां आ रहे थे। तभी काला देव से थोड़ा पहले खुदा रामपुर की पुलिया पर कोई अनजान वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसके कारण एक्टिवा पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। काला देव निवासी माखन सिंह अहिरवार ने डायल हंड्रेड को सूचना दी जिस पर डायल हंड्रेड तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उठाकर लटेरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।






