मध्यप्रदेश
BREAKING NEWS- 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम: पिता के साथ खेत गई थी, आज उसका जन्मदिन भी, रेस्क्यू जारी

न्यूज़ डेस्क :
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 3 साल की मासूम 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। वह पिता के साथ खेत पर गई थी। पिता काम में व्यस्त हो गए। बच्ची खेलते-खेलते खुले बोरवेल में जा गिरी। बच्ची का नाम सौम्या पिता पिंटू साहू है। आज उसका जन्मदिन भी है।
हादसा बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में सोमवार शाम 4 बजे हुआ। बच्ची के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

3 जेसीबी मशीनों से हो रही पैरेलल खुदाई
रेस्क्यू टीम ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से बोरवेल के पैरेलल खुदाई का काम शुरू कर दिया है। मौके पर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी निवेदिता गुप्ता भी मौजूद हैं। एसपी गुप्ता ने बताया कि बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।



