ब्रेकिंग न्यूज़ – सड़क हादसे में 3 की मौत, महू में डैम में डूबने से गई दो बच्चों की जान
न्यूज़ डेस्क :
धार में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को बेटमा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक देवास का एक परिवार कार से धार की तरफ जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 3 बजे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में देवास निवासी विपिन ठाकुर उर्फ पिंटू, मां शारदा ठाकुर और इंदौर निवासी मौसी मन्ना की मौत हो गई।

डैम में डूबे दो बच्चे, मौत
इंदौर में बडगोंदा थाना क्षेत्र के चोरल डैम में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर 2 बजे हुआ। ग्रामीण और परिजन दोनों बच्चों के शव डैम से निकालकर अस्पताल ले गए। एक बच्चा महू की वेद कॉलोनी का रहने वाला था, जबकि दूसरा उसका रिश्तेदार था, जो जयपुर राजस्थान से यहां आया था। बच्चों के नाम अनस (16) पिता मो. युसूफ कुरैशी निवासी वेद कॉलोनी, महू, और शाकिब (16) पिता साबिर खान, निवासी जयपुर हैं। दोनों डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।




