न्यूज़ डेस्क
BREAKING – ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कार पलटी, 2 की मौत
न्यूज़ डेस्क :
छतरपुर में ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कार पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, एक व्यक्ति गंभीर घायल है। घटना छतरपुर-खजुराहो हाईवे पर शनिवार सुबह की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली रॉन्ग साइड से आ रही थी, तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। घायल को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग निकला।



