न्यूज़ डेस्क

BREAKING – देवर-भाभी फंदे पर झूले: महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड किया, युवक भी फंदे पर लटकता मिला

न्यूज़ डेस्क :

भिंड के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक देवर भाभी ने अपनी-अपनी ससुराल में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है। महिला ने फंदा ससुराल में महावीर नगर में लगाया है। वही युवक ने भी फंदा अपनी ससुराल में एक निजी स्कूल कैंपस के परिसर में लगाया है।

दरअसल मामला यह है कि करीब 7 साल पहले रोशनी की शादी विष्णु कुशवाहा निवासी महावीर नगर से हुई थी। इसके बाद परिवार वालों की सहमति पर खुशी अपने देवर छोटेलाल के साथ ससुराल में रहने लगी। पहले पति से एक बालक है। दूसरे पति छोटे लाल से कोई बच्चा नहीं है। बीती रात दोनों के बीच अनबन हुई। रोशनी ने अपनी ससुराल में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर रातभर गायब रहा छोटे लाल इटावा रोड स्थित रोशनी के माता पिता (एक निजी स्कूल परिसर में रहते हैं ) वहां सौंजना के पेड़ पर फंदे पर झूलता मिला। सुबह के समय जब रोशनी की सास ने उसकी मां को फोन पर सुसाइड की सुचना दी। तब खुशी की मां ने बताया कि यहां छोटेलाल फंदे पर झूल रहा है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

रोशनी के माता पिता थे अस्पताल में

मृतका रोशनी के पिता जितेंद्र बीमार होने के कारण वे हॉस्पिटल में भर्ती थे। जितेंद्र की देखभाल के लिए उसकी पत्नी में थी। घर पर बड़ी बेटी ससुराल से पूजा आई हुई थी। सुबह के समय जब पूजा जागी और उसने घर का गेट खोला तो सामने सौजना के पेड़ पर छोटे लाल का शव लटकता हुआ देखा। इसके बाद उसने अपनी मां को फोन लगाया और वो अस्पताल से घर पहुंची और उसने पुलिस को सूचना दी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!