BREAKING : लाडली बहना योजना के लिए बैंक में केवाईसी कराने गए थे माता- पिता: 10 वर्षीय बच्चा आम पर कैरी तोड़ने गया, पेड़ से गिरा, मौत
आनंदपुर डेस्क :
ग्राम महोटी में आम के पेड़ से गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है जानकारी के अनुसार ग्राम महोटी निवासी पहलाद कुशवाहा अपनी 32 वर्षीय पत्नी चंदाबाई समेत सद्गुरु नगर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में लाडली बहना योजना के लिए (DPT) केवाईसी कराने गए हुए थे बच्चे घर पर ही खेल रहे थे तभी लगभग 4:30 बजें 10 वर्षीय शिवकुमार पास में ही लगे आम के बगीचे में कैरी तोड़ने चला गया और अचानक से आम के पेड़ से नीचे गिर गया ग्रामीण जनों से तत्काल उठाकर सद्गुरु नगर चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सद्गुरु नगर के चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने के लिए कहा तो उसे लटेरी पीएम के लिए ले जाया गया। क्योंकि बच्चा रास्ते में ही दम तोड़ चुका था।

अनिल कुशवाह, संजीव कुशवाहा ने बताया है पहलाद और चंदाबाई के एक बेटी और दो बेटा सहित कुल 5 सदस्यों का परिवार हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है और दोनों पति पत्नी सेंट्रल बैंक की शाखा में केवाईसी कराने गए हुए थे इसी बीच बच्चा खेलता हुआ बगीचे में आम के पेड़ पर कैरी टूटते चला गया, और आम के पेड़ से गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे के शव का पीएम बुधवार को किया जाएगा।



