न्यूज़ डेस्क

बीजेपी नेता ने कट्टा अड़ाकर युवती से गैंगरेप: गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित का SP ऑफिस में धरना

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक गैंगरेप पीड़ित लड़की एसपी ऑफिस में ही धरने पर बैठ गई। उसने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और उसके दो साथियों पर रेप के आरोप लगाए है। पीड़िता ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिसकर्मियों ने लड़की और उसके परिजनों को उठाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी मांग पर अड़ी रही। बाद में एएसपी ने जल्द ही कार्रवाई को भरोसा दिया, तब जाकर लड़की ने धरना खत्म किया। इधर शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मान सिंह रावत ने अपने लगे आरोपों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने बताया कि – 11 फरवरी की शाम करीब 4 बजे मैं अपने खेत से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान मान सिंह रावत जो कि भाजपा में ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष है। उसने अपने साथी गौरव रावत, अनुरोध रावत के साथ मिलकर मुझे कट्‌टा अड़ाकर रोक लिया। वे मुझे खींचकर खेत में ले गए और सभी ने मेरे साथ गलत किया। मैं उनके हाथ जोड़ती रही कि मुझे छोड़ दो, लेकिन मेरी चीख भी उनके कानों तक नहीं पहुंची। मेरी आबरू लूटने के बाद मुझे धमकाया कि यदि बाहर मुंह खोला तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।

परिजनाें ने भी आरोप लगाया कि बच्ची के साथ मान सिंह, अनुरोध और गौरव ने रेप किया है। 11 तारीख को घटना हुई, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों ने कहा कि हम इतने परेशान हो गए हैं कि लगता है जान दे दें। मान सिंह तो रात में बंदूक लेकर घूमता रहता है। हम डर के मारे घर में दुबके बैठे हैं। अपनी खेती नहीं काट पा रहे हैं। वे राजीनामे को लेकर दबाव बना रहे हैं। गौरव तो गिरफ्तार हो गया है, लेकिन दो आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ रही है।

पुलिस ने पहले किया छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता ने बताया कि मेरे साथ हुए गैंगरेप की शिकायत सिरसौद थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने पहले छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया। कोर्ट में बयान हुए फिर न्यायालय के आदेश के बाद धाराओं को बढ़ाते हुए गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। पुलिस राजनीतिक रसूख के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष और उसके साथी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसी के चलते वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पर धरने पर आकर बैठी। मानसिंह रावत फिलहाल युवा मोर्चा के सुभाषपुरा-मुड़ेरी क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष है। मानसिंह रावत गुगरिपुरा का ही रहने वाला है

एक आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया का कहना है कि एक आरोपी को पहले से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पोहरी एसडीओपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!