इंदौर

चामुंडा टेकरी पर बड़ा हादसा टला, तेज आंधी और बारिश के चलते रोप-वे के टावर पर ट्रॉली का तार पुली से अलग हो गया: घंटेभर तक हवा में झूलते रहे 6 लोग

इंदौर डेस्क ‍:

मध्यप्रदेश के देवास की प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। तेज आंधी और बारिश के चलते रोप-वे के टावर पर ट्रॉली का तार पुली से अलग हो गया। जिससे दो ट्रॉलियों में सवार 6 श्रद्धालु बीच में ही फंस गए। ये करीब डेढ़ घंटे तक हवा में लटके रहे। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सकुशल नीचे उतार लिया।

ट्रॉली में फंसे सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। जो आंध्रप्रदेश और ओडिशा के रहने वाले हैं और मां चामुंडा के दर्शन के लिए देवास आए थे। टेकरी पर जाने के लिए ये रोप वे की ट्रॉली में सवार हुए थे। परिवार के 4 सदस्य तो पहले ही टेकरी पर पहुंच चुके थे। लेकिन दो ट्रॉली में सवार 6 सदस्य फंस गए। चढ़ाई के दौरान ट्रॉली अचानक झटके के साथ रुक गई। जिससे श्रद्धालु घबरा गए। ट्रॉली काफी देर तक हवा में ही झूलती रही। बाद में रोप वे के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से इनका रेस्क्यू किया।

माता की कृपा से बच गए

श्रद्धालु एमआर कृष्णा राव ने कहा कि हम दस लोग आंध्रप्रदेश और ओडिशा से आए हैं। मेरी दो बेटी है, एक आंध्रा से और एक ओडिशा से आई है। मैं पहले आ गया, लेकिन मेरी 2 बेटी समेत 6 सदस्य ट्रॉली में ही फंस गए। एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे। हमें बचाने के लिए प्रशासन की पूरी टीम तुरंत वहां पहुंच गई और हमारे परिवार का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। हम प्रशासन को दिल से धन्यवाद देते है। उन्होंने सही समय पर आकर परिवार को बचा लिया। उन्होंने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से मेरी 2 बेटियां बच गई, वरना यह सब जिंदा नहीं बचते, यह माता रानी का चमत्कार है।

शाम को अचानक बदल गया मौसम

शनिवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के बाद शहर में तेज हवाएं चलने लगी और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। कई जगह चने के आकार के ओले भी गिरे। आधे घंटे की झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बह निकला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!