भोपाल

खुद मतदाता बनें, दूसरों को भी करें प्रेरित, श्री सत्य साईं महिला महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल डेस्क : 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदाता जागरूकता के विशेष अभियान में शुक्रवार को सत्य साईं महिला महाविद्यालय भोपाल में शामिल हुए। निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश के अधिकारी और बीएलओ ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरवाये गये।

उल्लेखनीय है कि 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएँ। इसके लिए सीईओ राजन द्वारा प्रदेश के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में 10 दिन का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें निर्वाचन कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और बीएलओ शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला, सत्य साईं महाविद्यालय पहुँचे और छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ से संवाद किया। छात्राओं को खुद मतदाता बनने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा गया। लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी छात्राओं को दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

फॉर्म भरनें की प्रक्रिया से कराया अवगत

प्रोजेक्टर से छात्राओं को एनवीएसपी पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन एप से फॉर्म भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 के बारे में जानकारी दी गई। वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवा कर और एनवीएसपी पोर्टल से छात्राओं का ऑनलाइन फॉर्म भी भरवाया गया। विशेष अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!