न्यूज़ डेस्क

बाबा रामदेव ने कहा इस्लाम में शराब नापाक है तो आप तो ऋषि मुनियों के वंशज हैं शराब, ड्रग्स आदि का नशा क्यों नहीं छोड़ सकते।

न्यूज़ डेस्क :

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहां है कि शाहरुख खान का बेटा ड्रग्स लेता था।  वह पकड़ा गया और जेल गया।  सलमान खान भी ड्रग्स लेता है।  आमिर खान ड्रग्स लेता है या नहीं यह पता नहीं।  आज पूरा बॉलीवुड ड्रग्स की चपेट में है। एक्ट्रेस का तो भगवान ही मालिक है साथ ही रामदेव ने मुस्लिमों और बॉलीवुड पर बहुत कुछ कहा। 

जिन्ना दारू पीता था मर गया

उन्होंने कहा कि कोई शराब/दारू पी ले तो कहते हैं नापाक हो गया, जिन्ना दारू पीता था वो मर गया, अच्छा हुआ। इस्लाम में शराब को लेकर शक्ति है, तो वहां बीड़ी सिगरेट का नशा आदि हो गया है। आज पूरे देश में कोई पवित्र समाज है तो वह आर्य समाज है जिसे मानने वाला किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते। 

बाबा रामदेव आर्य समाज के मंच से देश को नशामुक्त बनाने का आह्वान कर रहे थे उन्होंने कहा कि जब इस्लाम में शराब पीना हराम है तो आप तो ऋषि मुनियों की संतान है आप शराब ड्रग्स आदि का नशा क्यों नहीं छोड़ रहे। आर्यवीर दल के युवा जहां भी रहे वहां नशा मुक्ति अभियान चलाएं। 

राजनैतिक दल समाज को जातियां में बांट रहे हैं

बाबा रामदेव मुरादाबाद सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार  फेस टू में आर्यवीर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कुछ राजनीतिक दल समाज को जातियां और पंथों में बांटने की कोशिश करते हैं। ओबीसी, दलित, मुसलमान आदि का गठजोड़ बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह इसमें कभी भी कामयाब नहीं होंगे।  उन्होंने कहा कि आर्य समाज ही है जो जातिवाद नहीं मानता वह समाज को एक करने और देश के अंदर जाति मुक्त समाज, समानता युक्त समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यह कोई भेदभाव नहीं है। 

बाबा रामदेव ने कहा कि परिवर्तन शासन से नहीं बल्कि अनुशासन से ही आएगा गुजरात और बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां शराबबंदी है लेकिन फिर भी वहां के लोग शराब पीते हैं मैंने कुंभ में भी साधु संतों से कहा कि आप सांसारिक मोह माया छोड़ सकते हैं तो आप चिलम क्यों नहीं छोड़ सकते, हमारा समाज अनुशासन से ही परिवर्तन ला सकता है

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!