विदिशामध्यप्रदेश

गर्मी शुरू होते ही बूंद बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण: ठेकेदार ने नल जल योजना का काम नहीं किया पूरा

आनंदपुर डेस्क  :

अभी तो गर्मी की शुरुआत ही हुई हैं और ग्राम जावती के ग्रामवासी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं को सुबह-शाम दो किलोमीटर दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा हैं ग्राम में एक वर्ष पहले नलजल योजना के तहत पीएचई की टंकी बनकर तैयार हो गई, लेकिन अभी तक चालू नहीं की गई है जिससे ग्राम वासियों में भारी आक्रोश है। क्योंकि अभी तो गर्मी की शुरुआत ही हुई है और अभी से ग्राम की यह हालात बन रहे हैं तो जब गर्मी अपने पूरे शबाब पर होगी तो ग्राम वासियों का पानी के लिए क्या हाल होगा।
ग्राम पंचायत सरपंच दिमान सिंह कुशवाह ने बताया की पानी की टंकी के ठेकेदार द्वारा काम पूरा नहीं किया गया है

इसीलिए हमने अभी पंचायत के हैंड ओवर नहीं ली है ठेकेदार कहते हैं कि आप टंकी को पहले अपने हैंड ओवर ले लें इसके बाद में हम पूरा काम करवा देंगे। सरपंच का कहना है की हमने हैंड ओवर ले ली और ठेकेदार ने काम नहीं करवाया तो क्या होगा !! हमने संबंधित विभाग से शिकायतें की है जिसकी प्राप्ति हमारे पास हैं। लेकिन अभी तक ठेकेदार पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई, हम तो बस यह चाहते हैं कि वह सही तरीके से नल जल योजना के तहत पाइपलाइन और पानी की टंकी का पूरी तरह से काम कर दे जिससे ग्रामीणों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े और प्रत्येक घर तक सुचारू रूप से पानी पहुंच सके।

ग्राम पंचायत के सचिव नीरज साहू ने बताया कि कई जगहों पर लाइन फूटी पड़ी हुई है नल कनेक्शन भी ठीक से नहीं किए गए है यदि सही तरीके से नलजल योजना के तहत जो पानी की टंकी बनी है उसका सही तरीका से काम पूरा करवा कर हमे सौंप दें तो हम व्यवस्थित रूप से सुचारू ढंग से गांव के प्रत्येक व्यक्ति को पानी पहुंचाने का काम कर सकेंगे !

इस संबंध में ग्रामीण जन बताते हैं कि सरकार की महत्वपूर्ण कांची योजनाओं को ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर चूना लगा रहे हैं यदि सही तरीके से जब नल के कनेक्शन ही नहीं हुई तो क्या पानी खाक आएगा अभी तो गर्मी की शुरुआत है जब अभी से ग्राम के लोगों के यह हाल है तो भीषण गर्मी में तो हमें पानी के लिए बहुत ज्यादा ही परेशानी झेलनी पड़ेगी हम सरकार से चाहते क्या है हमें सुचारू रूप से पानी बिजली और सड़क मिलती रहे।

समाजसेवी संजीव कुशवाहा ने बताया कि हमने लटेरी एसडीएम को सुचित किया है लेकिन अभी तक इस संबंध में उनका कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं आया ग्रामीण जन पानी के लिए परेशान हो रहे हैं गांव में सुचारू रूप से पानी की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। महिलाओं को सुबह से ही पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है दो-दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!