अरिहंत ज्वैलर्स डकैती का पर्दाफाश: 260 CCTV फुटेज खंगालकर 3 आरोपी व 2 विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार, ₹13 लाख का माल बरामद

विदिशा डेस्क :
कोतवाली पुलिस ने शहर की चर्चित अरिहंत ज्वैलर्स डकैती का बड़ा खुलासा करते हुए 3 शातिर आरोपियों एवं 2 विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरात एवं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है। यह सफलता 260 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और 180 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद मिली।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 3 जनवरी 2026 को फरियादी शैलेंद्र जैन, निवासी विदिशा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान अरिहंत ज्वैलर्स, खरीफाटक रोड में अज्ञात बदमाशों ने रात्रि के समय ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 12/26 अंतर्गत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में इस संगठित डकैती के शीघ्र अनावरण हेतु 8 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे एवं एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह के नेतृत्व में टीमों ने तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर सघन जांच की।
जांच के दौरान विदिशा, सिरोंज, गुलाबगंज, बासौदा, लटेरी, आनंदपुर से लेकर आरोन एवं गुना तक के 260 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया गया। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेंद्र साहू की तकनीकी सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। सतत पतारसी और मुखबिर तंत्र की सूचना पर आरोपियों को हनौतिया, आरोन रोड जिला गुना से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमन वंशकार (22), राम सिंह पारदी (26) एवं कालीचरण पारदी (25) शामिल हैं, जबकि दो विधि विरुद्ध बालक भी वारदात में संलिप्त पाए गए। आरोपियों के कब्जे से 21 पायल, 169 बिछुड़ी, 6 जोड़ी बड़ी पायल, 3 कमरबंद तथा एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई में 150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। विदिशा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा



