मध्यप्रदेश

बीजेपी से नाराज होकर आप की हुईं, चुनाव मैदान में उतरेंगी:

गुना डेस्क :

भाजपा से इस्तीफा दे चुकीं चांचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। उन्होंने अपने पति पूर्व आईपीएस रघुवीर मीणा के साथ दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल के समक्ष यह सदस्यता ली। अब आगामी विधानसभा चुनाव में वे आप से उतरेंगीं। लिहाजा, उनका टिकट भी लगभग पक्का है। यहां से भाजपा भी अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। हालांकि अभी कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की। ऐसे में इस बार चांचौड़ा विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। ममता मीणा विधानसभा का पिछला चुनाव भाजपा लड़ी थीं और कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह से हार गई थीं। इसके बाद वे और उनके पति रघुवीर मीणा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुके हैं।

ममता इस बार भी चांचौड़ा से टिकट की मांग कर रही थीं, लेकिन भाजपा ने यहां से प्रियंका मीणा को टिकट दे दिया। प्रियंका ने कुछ माह पहले पार्टी की सदस्यता ली थी। इसको लेकर ममता मीणा इनके नाम का लगातार विरोध कर रही थीं। इसी नाराजगी से उन्होंने गत रोज भोपाल कार्यालय पहुंचकर पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे भोपाल से ही दिल्ली रवाना हो गई थीं। यहां दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समक्ष उन्होंने अपने पति रघुवीर मीणा के साथ पार्टी की सदस्यता ली।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!