विदिशा
जिले की पांचों विधानसभा प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन अवधि में व्यय खर्च का ब्यौरा दर्ज कराया: पूरा खर्च पढ़े सबसे अधिक किया

विदिशा डेस्क :
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन अवधि में प्रचार प्रसार हेतु किए गए व्यय का ब्यौरा की जानकारियां निर्धारित प्रपत्रों सह पंजियों में अंकित कर जमा की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में चुनाव लड़ रहे 46 अभ्यर्थियों द्वारा 15 नवम्बर 2023 तक विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार पर कुल व्यय खर्च की जानकारी दी है।
कलेक्टर ने विधानसभावार जानकारी देते हुए बताया कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र 144 अंतर्गत 15 नवंबर तक बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी द्वारका प्रसाद धाकड़ द्वारा 195305 रूपए, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश टंडन के द्वारा 1895733 रुपए व्यय खर्च किया गया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के प्रत्याशी शशांक भार्गव के द्वारा 2580050 रुपये, राष्ट्रीय प्रतिभा पार्टी के प्रत्याशी संजय प्रभाकर के द्वारा 5500 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में से कंछेदी लाल के द्वारा 10500, दिलीप कुशवाह के द्वारा 17906, मोकम सिंह पंथी के द्वारा 7900, रामदयाल कोरी के द्वारा 5500, सत्येंद्र सिंह सिसौदिया के द्वारा 334846 तथा संजय सैनी के द्वारा 171749 रुपए उल्लेखित निर्वाचन व्यय अवधि में प्रचार प्रसार में किया गया है।
बासौदा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार पर व्यय की गई राशि तदानुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के प्रत्याशी निशंक कुमार जैन के द्वारा 2053082, भारतीय जनता पार्टी दल के प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी के द्वारा 1896680, वास्तविक भारत पार्टी दल के प्रत्याशी अशोक कुमार कुशवाह के द्वारा 1037795, बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी रुकसाद बी के द्वारा 291879, जन अधिकार पार्टी दल के प्रत्याशी मोकम सिंह कुशवाह के द्वारा 139490 तथा निर्दलीय प्रत्याशियों निर्वेश मीना के द्वारा 1281495 एवं चुन्नीलाल कुशवाह के द्वारा 10250 रुपए का व्यय खर्च निर्वाचन अवधि में प्रचार प्रसार हेतु किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई (अजा) अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी दल के प्रत्याशी हरिसिंह सप्रे द्वारा 2066581, इंडियन नेशनल कांग्रेस दल की प्रत्याशी रानी अहिरवार द्वारा 1077626, बहुजन समाज पार्टी दल के प्रत्याशी जानकी प्रसाद अहिरवार द्वारा 371340 तथा निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठेकेदार के द्वारा 52325 रुपए का व्यय खर्च निर्वाचन अवधि में प्रचार-प्रसार के लिए किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज अंतर्गत सपाक्स पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश जैन के द्वारा 121820, निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुशवाह के द्वारा 11000, आम आदमी पार्टी दल के प्रत्याशी इसम सिंह मौर्य के द्वारा 554924, निर्दलीय प्रत्याशी संदीप अहिरवार के द्वारा 11500, समाजवादी पार्टी दल के प्रत्याशी असलम गौरी के द्वारा 406816, आजाद समाज पार्टी दल के प्रत्याशी गब्बर सिंह के द्वारा 419931, निर्दलीय प्रत्याशी पूरन सिंह के द्वारा 6500, नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी दल के प्रत्याशी कप्तान सिंह यादव के द्वारा 196040, बहुजन समाज पार्टी दल के प्रत्याशी तोषमनी पंथी के द्वारा 519950, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमाकांत शर्मा के द्वारा 1560697, इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के प्रत्याशी गगनेंद्र रघुवंशी के द्वारा 1854198, निर्दलीय प्रत्याशी फूल सिंह के द्वारा 6500, निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत सिंह के द्वारा 71740 तथा निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण के द्वारा 310796 रुपए का व्यय खर्च प्रचार-प्रचार के लिए निर्वाचन अवधि में किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद अंतर्गत इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के प्रत्याशी सिंधु विक्रम सिंह के द्वारा 1096569, भारतीय जनता पार्टी दल के प्रत्याशी सूर्यप्रकाश मीणा के द्वारा 1586127, अकरम भाई के द्वारा 158100, राहुल राज के द्वारा 143860, जसवंत सिंह के द्वारा 41600, काशीराम के द्वारा 53360, माखन सिंह के द्वारा 125680, बहुजन समाज पार्टी दल के प्रत्याशी महाराज सिंह के द्वारा 213652, राजकुमारी मांझी के द्वारा 324900, शिशुपाल यादव के द्वारा 192400 का व्यय खर्च निर्वाचन अवधि में प्रचार-प्रसार के लिए किया गया है।



