मामा से बाज़ार की बोलकर गया था, आधा घंटे बाद थाने के पीछे पाखर के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की,

आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर पुराने थाने और पानी की टंकी के पास पाखर के पेड़ पर एक 22 वर्षीय उम्र के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से खबर मिली है कि लगभग 9:00 बजे कमलेश जोशी उम्र 22- 23 बर्ष पिता राजेश जोशी मैलुआ चौराहे पर रहता था और दो – तीन दिन पहले ही आनंदपुर मामा के यहां पत्नी की सोनो ग्राफी करने आया था। सोमवार की रात को पुराने थाने और पानी की टंकी के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और घर में इसकी पत्नी की भी संदिग्ध अवस्था में लाश पड़ी हुई है।
पुलिस थाना से जानकारी मिली है कि युवक 6- 7 महीने पहले ही लव मैरिज कर सिरोंज में किराएं के कमरे रहता था आनंदपुर वह अपने मामा रामस्वरूप जोशी, अशोक जोशी, पप्पु जोशी के यहां 2 – 3 दिन से था। कमलेश जोशी की पत्नी 2- 3 माह से गर्भवती थी तो जिसकी सोनोग्राफी कराने आनंदपुर के सद्गुरु हॉस्पिटल लाया था और आनंदपुर अपने मामा के घर ही रुका हुआ था।
अशोक जोशी ने बताया कि इन दोनों का शाम को विवाद हुआ था विवाद के बाद यह लगभग 8:30 बजे बाजार की कहकर मोटरसाइकिल से निकल गया। मुझे थोड़ी सी शंका हुई और मैंने ऊपर जाकर देखा तो इसकी पत्नी संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई थी। लगभग उसकी मौत हो चुकी थी तो मैंने कमलेश को खोजना शुरू किया तो करीब आधे घंटे में पता लगा कि पुराने थाने ने के पीछे पाखर के पेड़ पर इसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जैसा रिपोर्ट में अशोक जोशी ने पुलिस को बताया।

मौके पर थाना प्रभारी दीपक राठौड़ अपनी पुलिस बल के साथ छानबीन कर पंचनामा बनाया और युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। युवक ने नई रस्सी का फंदा बनाकर पाखर के पेड़ से फांसी लगाई है पेड़ की डाली से लेकर जमीन तक कुल 13 फीट की ऊंचाई बताई जा रही है। कमलेश जोशी की जब तलाशी ली गई पेंट की जेब में एक मोबाइल, पर्स , सोने का मंगलसूत्र, मोटर साइकिल की चाबी और कुछ पैसे भी मिले हैं। जो लड़के के युवक के छोटे मामा पप्पू (राजकुमार ) जोशी को सौंप दिया हैं मोबाइल छानबीन के लिए पुलिस ने अपने पास ही रखा है।
युवक की पत्नी रुक्मणी प्रजापति का पंचनामा नायब तहसीलदार, एसडीओपी और महिला कांस्टेबल ने मौके पर काफी जांच पड़ताल के बाद बनाया और दोनों के शवों को निजी बाहन में रखकर लटेरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे तक दोनों को पीएम हो सका।

हत्या के आरोप में ढाई साल जेल में रहा था युवक
पुलिस ने बताया कि बर्ष 2018- 19 में कमलेश जोशी एक महिला की हत्या के मामले में ढाई साल जेल में भी रहा हैं। इसके साथी सात/आठ मुजरिम और भी हैं। उसके बड़े मामा ने घर की बकरियां बेचकर उसे जमानत पर छुड़ाया था। जमानत से छूटने के बाद पास ही के गांव रूसल्ली थाना मुरवास की रुक्मणी प्रजापति उम्र लगभग 22 बर्ष को लेकर फरार हो गया और दोनों ने लव मैरिज कर ली।
और सिरोंज में कमरा किराए से लेकर रहने लगा। आनंदपुर में कमलेश जोशी के तीनों मामा रहते हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि जब कमलेश हत्या के आरोप में जेल में अपनी सजा काट रहा था। इस दौरान उसे कुछ बीमारी हुई और वहां पर इसका एक ऑपरेशन भी कराया गया था।

बड़े मामा रामस्वरूप को बहुत चाहता था कमलेश।
मृतक कमलेश की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह अपने मामा रामस्वरूप जोशी को ईश्वर के समान मानता था और वह मामा को अपने आप से दूर नहीं देखना चाहता था इसीलिए उसने अपने सीने के दाएं और बड़े मामा रामस्वरूप जोशी का एक टैटू भी बनवा रखा है।



