विदिशा में विधान सभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू: करीब 25 गाड़ियों का किया गया अधिग्रहण; सभी को दिया गया लेटर

विदिशा डेस्क :
विधानसभा के चुनाव में अधिकारी कर्मचारियों के लिए वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी। जिसके लिए चार पहिया वाहनों के अधिग्रहण प्रकिया शुरू हो गई। विधानसभा चुनाव के दौरान वाहनों की कमी न हो। इसके लिए परिवहन विभाग अभी से कमर कस ली है। आज आरटीओ विभाग ने स्वामी विवेकानंद चौराहे पर कार्रवाई करते हुए निजी वाहनों का अधिग्रहण किया।

विदिशा में इलेक्शन के नजदीक आते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरटीओ की ओर से विवेकानंद चौराहे पर गाड़ियों का अधिग्रहण किया। आज करीब 25 गाड़ियों का अधिग्रहण किया गया और सभी को लेटर भी दे दिया गया।
अधिग्रहण करने के बाद इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप जाएगी। यह गाड़ियों का अधिग्रहण करके उनका उपयोग चुनाव में किया जाएगा है। निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिग्रहण किए गए वाहनों को तय राशि के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सेक्टर अधिकारियों के लिए छोटे वाहनों की जरूरत है। इसके वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। प्राइवेट गाड़ी हो या टैक्सी कोटे की गाड़ी हो सबका अधिग्रहण किया जा रहा है।



