न्यूज़ डेस्क

बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत: पति बोला- पं. धीरेन्द्र शास्त्री के पास आने के बाद थोड़ी ठीक हुई, फिर तबीयत बिगड़ी

न्यूज़ डेस्क :

पं. धीरेन्द्र शास्त्री के पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई। किडनी की समस्या से पीड़ित यह महिला बुधवार को अपने पति के साथ अर्जी लगाने पहुंची थी। पंडाल में लाइन में खड़े-खड़े वह अचानक गिर पड़ी और वहीं दम तोड़ दिया।

33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। पति देवेंद्र सिंह‎ ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय‎ से बीमार थी। इससे निजात‎ पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान बेहोश हो गई। परिजन उसका शव यूपी अपने गृह ग्राम ले गए।

रोज बागेश्वर धाम की परिक्रमा लगा रही थी
देवेंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं भी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक थी। उसे दरबार में बैठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की तबीयत थोड़ी नाजुक लग रही थी। ऐसा अक्सर हो जाया करता था। पहले भी ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी थी।

एम्बुलेंस वाले बोले- शव जहां ले जाना है, ले जाओ

देवेंद्र सिंह ने बताया, ‘पत्नी को बागेश्वर धाम से मिली भभूति दी ही थी कि पुलिसवाले आए और बोले- यहां से महिला को ले जाओ। गाड़ी में डालकर दो घंटे खेत की तरफ रखे रहा। फिर एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस वाले भी छोड़कर चले गए। बोले- शव ले जाओ, जहां लेकर जाना है।

बीते 8 महीने से वह ठीक थी। आराम से खाना खाती थी, घूमती-फिरती थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर भी अचंभा मानते थे कि वह कैसे ठीक हो रही है।’ उधर, थाना प्रभारी बमीठा परशुराम डाबर‎ ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में‎ पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति‎ साफ हो सकेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!