इंदौर

इंदौर के सराफा बाजार में देर शाम कच्चे मकान में आग लगी: इलाके में मची अफरा-तफरी

इंदौर डेस्क :

इंदौर के सराफा बाजार में शुक्रवार देर शाम एक कच्चे मकान में आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच ​गई। व्यस्ततम इलाका और संकरी गली होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल टीम को भी मौके पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

फायर कर्मियों की मानें तो आग लगने के बाद लगभग शाम 7 बजकर 35 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। मौके पर तीन से चार गाड़ी पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सिलेंडर फटने की बात भी सामने आ रही है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!