मध्यप्रदेश
BREAKING NEWS- तीन नाबालिग बच्चों की कुएं में डूबने से मौत: नहाने के दौरान हादसे की आशंका

न्यूज़ डेस्क :
सतना में तीन नाबालिग बच्चों की कुएं में डूबकर मौत हो गई। घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव की है। मृतकों की शिनाख्त सुभाष पटेल (14) पिता रामप्रकाश पटेल, सुमित पटेल (16) पिता रामलाल पटेल, राज पटेल (11) पिता अशोक पटेल के रूप में की गई है। तीनों अलग-अलग परिवार से हैं।

आशंका जताई जा रही है कि तीनों लड़के नहाने के दौरान कुएं में डूबे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रमपुरवा गांव में नहर के पास राजा तिवारी के खेत पर एक बड़ा कुआं बना हुआ है। गांव के लोग यहां नहाने आते हैं। शनिवार को बिहारी आदिवासी नाम का शख्स दोपहर को यहां से गुजरा। तभी उसकी नजर कुएं के पास पड़े कपड़ों और साइकिल पर गई। उसने नजदीक जा कर देखा तो कुएं में एक शव तैरता दिखा। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। गांव वाले वहां पहुंचे तो कपड़ों और साइकिल के आधार पर बच्चों की पहचान हुई।



