मध्यप्रदेश

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- बागेश्वर धाम में अक्षय तृतीया पर गरीब कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी:45 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना जल्द पूरी होगी

न्यूज़ डेस्क :

छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित 5वें बुंदेलखंड महाकुंभ में शुक्रवार को विशाल सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शामिल हुए।जिसमें 151 जोड़ों ने नवजीवन की शुरुआत की। सीएम यादव ने सबसे पहले बालाजी हनुमान के दर्शन किए। शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा- बागेश्वर धाम में अक्षय तृतीया पर गरीब कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा- 45 हजार करोड़ केन बेतवा लिंक परियोजना का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस क्षेत्र में पिछले दिनों ओलावृष्टि से किसी की भी फसल का नुकसान हुआ होगा, तो सरकार उसकी पूरी भरपाई करेगी।

किसानों के खेतों का होगा सर्वे

इस दौरान मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री यादव ने कहा- अप्राकृतिक आपदा से जिन भी किसानों की फसल खराब हुई है। हम एक-एक किसान के खेत का सर्वे करवा रहे हैं। किसानों का जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई सरकार करेगी।

खजुराहो के मंदिरों को लेकर उन्होंने कहा- गृहमंत्री जी को पत्र लिख रहा हूं कि हम सारे मंदिरों में पूजा कर सकें तो बहुत अच्छा रहेगा। कुछ में अभी पुरातत्व की दृष्टि से ऐसा नहीं हो रहा था। इसका रास्ता निकालना राज्य सरकार की मनसा के अनुसार जन भावनाओं का आग्रह है। कन्या विवाह महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की आयोजन में सरकार भी मदद करती है। बागेश्वर धाम और महाराज जी अगर आयोजन करना चाहेंगे, हम उनके साथ हैं।

गौरतलब है कि सीएम यादव पहले खजुराहो पहुंचे और वहां मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन भगवान के दर्शन किए। वहां से हेलिकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा धाम पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित हेलीपेड पर प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!