बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान ने महकमे में बड़ा बदलाव: एसपी ने एक दर्जन थाना प्रभारियों की तबादला

विदिशा डेस्क :
जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान ने महकमे में बड़ा बदलाव किया है, जिले के शुक्रवार को एक दर्जन थानों में थाना प्रभारी और उप निरीक्षक का तबादला कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने आगामी लोकसभा चुनाव और लंबे समय से थानों में जमे निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का तबादला सूची जारी की है।

कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का तबादला करके उन्हें नटेरन थाने की जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं करारिया थाने के प्रभारी मनोज दुबे को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया है। लटेरी के थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर को करारिया थाना प्रभारी, कुरवाई थाना प्रभारी जसवंत सिंह मीणा को शमशाबाद थाना प्रभारी, गुलाबगंज थाना प्रभारी सीमा राय को ग्यारसपुर थाने का इंचार्ज, ग्यारसपुर थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी को त्यौदा थाना प्रभारी, नटेरन थाना प्रभारी सुदामा सिंह ठाकुर को गुलाबगंज थाना प्रभारी और त्यौदा थाना प्रभारी गौरव बाजपेई को पठारी का थाना प्रभारी बनाया है।
वहीं पठारी थाना प्रभारी बबीता चौधरी को पुलिस लाइन, शमशाबाद थाना प्रभारी कैलाश नारायण भारद्वाज को पुलिस लाइन भेजा है तो वहीं पुलिस लाइन से सुरेंद्र सोलंकी को लटेरी थाना प्रभारी और राजकुमार यादव को कुरवाई थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा सात उप निरीक्षकों के भी तबादला किया है।



