शाला पूर्व शिक्षा आभियान में सहयोगी होगा गूगल रीड अलोंग: अनसुईया भार्गव
आंनदपुर डेस्क :
नीति आयोग के अन्तर्गत आकांक्षी जिला विदिशा के इंडिकेटर को मजबूत करने के लिए आनंदपुर ब्लॉक लटेरी में एक दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया गया
नीति आयोग, पिरामल फाउंडेशन महिला बाल विकास विभाग, के तत्तावधान में आकांक्षी जिला विदिशा एस्पिरेशनल भारत प्रोग्राम के तहत शाला पूर्व शिक्षा अभियान को मजबूती के लिए गूगल रीड अलोंग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं दौरा उपयोग केसे करना है इसका एक दिवसीय प्रशिक्षण हेतु गूगल रीड अलोंग के लिए प्रशिक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सेक्टर सुपर बाइजर ब्लॉक कोडिनेटर और आनंदपुर सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही अनुसुइया भार्गव द्वारा प्रशिक्षण में आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण संबंधित बरीकियो हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
यह प्रशिक्षण पीरामल फाउंडेशन से करुणा फेलो श्री मति अनुसुइया भार्गव। दौरा किया गया
इस एप से बुनियादी शिक्षा, शाला पूर्व शिक्षा अभियान को मजबूती मिलेगी बच्चो को पढ़ना और समझना और भी आसान हो जाएगा। इस एप में दिया नाम की असिस्टेंट रहेगी जो बच्चो को पढ़ने में सहयोग करते रहेगी।



