अंतरिम बजट 2024 में किसे क्या मिलेगा: बजट में उदय प्रताप सबसे ज्यादा वजनदार; उनके बाद देवड़ा, पटेल और कंसाना
भोपाल डेस्क :
लेखानुदान अंतरिम बजट में लाए गए चार महीने के खर्चों में सरकार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के लिए मिलने वाली लाड़ली बहना, चार महीनों में गेहूं के होने वाली खरीदी, मनरेगा के कामों को पूरा करने खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए चल रही योजनाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है।
गर्मी के सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने, तालाबों का निर्माण और नलकूपों की मरम्मत के काम होंगे। लेखानुदान में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को 8.95 प्रतिशत मिली है। उनके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को 8.23 प्रतिशत और पंचायत एवं ग्राामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को 7.25 प्रतिशत बजट मिला है।
लेखानुदान में जिन टाॅप टेन विभागों को सबसे ज्यादा बजट दिया गया है, उनमें स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन और बच्चों के लिए गणवेश के वितरण है। इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य के लिए बजट दिया गया है।
अन्य विभागों में राजस्व विभाग को 3957.06 करोड़ रुपए
अन्य विभागों में राजस्व विभाग को 3957.06 करोड़ रुपए, जल संसाधन विभाग को 3074.10 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी मिली है। सामाजिक न्याय विभाग को 1840.79 करोड़ रुपए, सामाजिक न्याय विभाग 1840.79 करोड़ रुपए, वन विभाग को 1655.10 करोड़ रुपए और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को 1529.95 करोड़ रुपए, उच्च शिक्षा 1520.46 करोड़ और तकनीकी शिक्षा विभाग को 1074.87 करोड़ रुपए मिले हैं।



