मध्यप्रदेश
BREAKING NEWS- गुना से आरोन आ रही यात्री बस में लगी भीषण आग: डंपर से टकराने के बाद हादसा, कुछ लोगों के जलने की आशंका

गुना डेस्क :
गुना से आरोन की ओर आ रही एक यात्री बस में बुधवार रात 9 बजे भीषण आग लग गई। बस पूरी तरह जल कर खाक हो गई। बस गुना से आरोन तरफ जा रही थी। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। आग से झुलसे करीब 15 घायलों को गुना जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में कुछ लोगों के जलकर मरने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डंपर से टकराने के बाद बस में आग लगी है।




