मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के गुना में बस में लगी भीषण आग, 12 लोग जिंदा जले: घायलों को जिला अस्पताल भेजा

गुना डेस्क :

मध्यप्रदेश के गुना में यात्री बस में आग लगने से 12 लोग जिंदा जल गए। अब तक बस से जली हुई 11 डेड बॉडी निकाली जा चुकी है। एसपी विजय खत्री ने इसकी पुष्टि की है। करीब 14 लोग झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। बस गुना से आरोन तरफ जा रही थी। तभी एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। फिलहाल बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

एसपी ने बताया कि बस में करीब 30 सवारियां थी। बस करीब 8 बजे गुना से आरोन के लिए निकली थी। करीब साढ़े 8 बजे बस और डंपर में आमने सामने की भिड़ंत हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए और फंसे लोगों को निकाला। मौके पर SDERF की टीम भी पहुंच गई है।

मौके पर लगा जाम

बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मी इसे ठीक कराते नजर आए।

बस का बीमा, फिटनेस खत्म हो चुकी थी

हादसे का शिकार हुई बस भानु प्रताप सिकरवार के नाम पर रजिस्टर्ड है। बस का रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस खत्म हो गई थी। बस खटारा थी।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए। साथ ही मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने कहा- इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बस हादसे पर दुख जताया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!