मध्यप्रदेश

ग्वालियर के न्यू क्रिकेट स्टेडियम में फ्लड लाइट की हुई टेस्टिंग: ट्वेंटी-20 मैच के लिए स्टेडियम की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखा दल

ग्वालियर डेस्क :

ग्वालियर के शंकरपुर स्थित न्यू क्रिकेट स्टेडियम का BCCI की 3 सदस्यीय टीम ने GDCA के अध्यक्ष प्रशांत मेहता सचिव संजय आहूजा के साथ निरीक्षण किया। तीन सदस्यीय दल का नेतृत्व पूर्व तेज गेंदबाज व BCCI के पैनल में मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ कर रहे थे। फ्लड लाइट्स, पिच देखने के बाद सतुष्टि जाहिर की है। BCCI की टीम का निरीक्षण लगभग 3 घंटे चला। टीम ने बड़ी तसल्ली से एक-एक चीज का निरीक्षण किया। इस बीच BCCI टीम ने मीडिया से दूरी बनाते हुए बात करने से इंकार कर दिया। बीसीसीआई टीम जल्द मुुंबई पहुंचकर 2-3 दिन में अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई कार्यालय में देगी उसके बाद ग्वालियर में होने वाले 14 जनवरी के ट्वेंटी-20 मैच के बारे में फैसला लिया जाएगा।

फ्लड लाइट की हुई टेस्टिंग
एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया कि शंकरपुर स्टेडियम में फ्लड लाइट्स के अलावा कैमरों के लिए अंडर ग्राउंड केबल का काम चल रहा है। सभी 6 फ्लड लाइट्स लग गई हैं। इनकी टेस्टिंग के लिए काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद ही बीसीसीआई की टीम को आमंत्रित किया गया है।
टीम ने दिन भर नए स्टेडियम में गुजारा
ग्वालियर के शंकरपुर में बने नए क्रिकेट स्टेडियम अब इंटरनेशनल मैच कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। 14 जनवरी को ट्वेंटी-20 मैच की मेजबानी के लिए ग्वालियर ने दावा किया है। यहां बता दें कि नया स्टेडियम होने पर BCCI (बॉर्ड ऑफ कन्ट्रोल क्रिकेट इन इंडिया) का एक तीन दिवसीय दल पूर्व तेज गेंदबाज ज्वागल श्रीनाथ के नेतृत्व में ग्वालियर आया है। अभी बता दें कि श्रीनाथ BCCI के पैनल में मैच रैफरी भी हैं।

यहां ग्वालियर के नए स्टेडियम को टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया है। पिच, ग्राउंड, घास, पवेलियन, फ्लड लाइट्स आदि का बारीकी से निरीक्षण किया है। फिलहाल ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएश्न के अफसरों के हाव भाव से साफ है कि टीम संतुष्ट होकर जा रही है। टीम हेड ऑफिस में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!