विदिशा नगर पालिका पर 36 करोड़ का ‘कर’ बकाया: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बकायादारों को जारी किए नोटिस

विदिशा डेस्क :
विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद अब नगर पालिका कर वसूली करने में लगी हुई है। शहर के लोगों पर विभिन्न करों के रूप में लगभग 36 करोड़ की राशि बकाया है। इसके चलते नगर पालिका की माली हालत खराब है। अब आचार संहिता हटने के बाद नगर पालिका ने सख्ती से वसूली कर रही है। नगर पालिका ने सभी लोगों को बकाया राशि के नोटिस जारी किए हैं। कर्मचारियों ने बकायादारों को घर-घर जाकर नोटिस थमाए थे। अब संपत्ति कर ,जलकर सहित अन्य करों की सख्ती से वसूली करने में लगे हैं।
नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार, विदिशा में 39501 मकान नगर पालिका में दर्ज है जिनमें से कई मकान मालिकों ने संपत्ति कर जल कर सीवेज कनेक्शन का भुगतान लंबी समय से नहीं किया है जिसके कारण करोड़ों रुपए बकाया हो गया है वही नगर पालिका की 402 दुकान और 306 भूखंडों में से भी कईं लोगों ने किराया जमा नहीं किया है।
अब नगर पालिका करों की वसूली सख्ती से कर रही है। जिसके चलते लगभग चार करोड़ रुपए की वसूली हो गई है। जब लोगों को नगर पालिका की करों के नोटिस मिले तो लोग खुद ही नगर पालिका कार्यालय में टैक्स जमा करने पहुंच रहे हैं। नगर पालिका ने 39 वार्डों में 39 कर्मचारी वसूली के लिए तैनात किए गए हैं।
प्रभारी राजस्व अधिकारी राकेश वैद्य ने बताया कि शहर के लोगों पर संपत्ति कर नगर पालिका की दुकानों का किराया सहित अन्य करों का करोड़ों रुपए बकाया है। जिसको लेकर लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। कर्मचारियों के द्वारा घर-घर नोटिस बनवाई जा रहे हैं। लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को टैक्स जमा करने की अपील की जा रही है। समय सीमा के अंदर अपनी बकाया जमा करके कानूनी कार्रवाई से बच सकते हैं।



